नक्सलियों ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, दो घायल, CRPF जवानों के लिए राशन ले जा रहा था ट्रैक्टर

By: Shilpa Tue, 12 Sept 2023 6:35:14

नक्सलियों ने ट्रैक्टर को बनाया निशाना, दो घायल, CRPF जवानों के लिए राशन ले जा रहा था ट्रैक्टर

चाईबासा (झारखण्ड)। झारखंड के चाईबासा में एक बार फिर नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया। कोल्हान जंगल में नक्सलियों ने ID ब्लास्ट कर एक ट्रैक्टर को निशाना बनाया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल रेफर किया गया। यह ब्लास्ट दोपहर 12 बजे के करीब हुआ। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सीआरपीएफ जवानों के लिए राशन और पानी ले जाया जा रहा था। जिस पर नक्सलियों ने घात लगाकर हमला किया और ID ब्लास्ट कर ट्रैक्टर को उड़ा दिया। इस हमले में बबलू बोदरा (30) और खलासी लोबो गोप (32) नाम के दो शख्स गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें, नक्सलियों के हमले से नवंबर 2022 से मई 2023 के बीच कई जवान घायल हो चुके हैं, जबकि 10 गांव वालों की जान भी जा चुकी हैं। पुलिस और सीआरपीएफ नक्सलियों पर नकेल कसने का लगातार प्रयास कर रही है। बावजूद इसके नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं। चाईबास में तो फरवरी 2023 से मार्च 2023 तक नक्सलियों के हमले में तीन ग्रामीणों की जान जा चुकी है। चाईबास के जंगल में अक्सर नक्सली ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहते हैं।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने कोल्हान के इलाके में खुद को बचाने के लिए ऐसा चक्रव्यू बनाया है, जिसे भेद पाना झारखंड पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है। आईईडी की चपेट में आने से अब तक कई ग्रामीणों की जान जा चुकी है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com